उत्तर प्रदेश

‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन तले बनी ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच, शुक्रवार (7 अगस्त) को सनी देओल अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रीति जिंटा भी सनी देओल के साथ मौजूद रहीं। यह मुलाकात लखनऊ में सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई। मुलाकात के बाद सीएम योगी ने दोनों कलाकारों को हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी भेंट कीं और तीनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रीति जिंटा-सनी देओल ने सीएम योगी से की मुलाकात

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल और प्रीति ज़िंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा- ‘लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके साथ बहुत ही सुखद और आत्मीय बातचीत हुई।’ सीएम योगी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सात कैप्शन में लिखा, आज लखनऊ में सरकारी आवास पर मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा से शिष्टाचार मुलाकात हुई।’

लखनऊ में ‘बटवारा 1947’ का प्रमोशन

सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे थे, जहां सनी के बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को आजादी के हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगा।

‘बटवारा 1947’ के बारे में

राजकुमार संतोषी की निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी दिखाती है। सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा, फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में ‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘तबस्सुम’ रिलीज हुआ है, जो अली फजल-खुशी हजारे और करण देओल-कनिका कपूर के किरदारों पर फिल्माया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button