उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पुनर्विकास एवं होल्डिंग एरिया के कार्यों की प्रगति की अपर मंडल रेल प्रबंधक ने की समीक्षा

आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य), श्री दीपक कुमार ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की । इस निरीक्षण के दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल भी उपस्थित थे ।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) ने रेलवे कार्यदायी संस्था तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पुनर्विकास परियोजना एवं होल्डिंग एरिया की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की समीक्षा की। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं के विकास, आधारभूत संरचना के उन्नयन तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई।

अपर मण्डल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनर्विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा आवश्यक यात्री सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल उत्तर भारत के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। इसके पुनर्विकास से स्टेशन की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ मण्डल अभियंता (पंचम), श्री अभिषेक तोमर सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button