पंजाबराज्य

AAP सरकार का दावा: पारदर्शिता, रोजगार और विकास की नई कहानी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार हमेशा व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों के साथ खड़ी है। जालंधर में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन की बैठक में उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन पिछली किसी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली।

केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारियों से जबरन वसूली होती थी, जिसे मान सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया। ट्रेडर्स कमीशन बनाकर छोटे से छोटा मसला भी सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी गैंगस्टर विपक्षी दलों की देन हैं, जिन्हें मान सरकार एक-एक कर खत्म कर रही है।

वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने पंजाब को लूटने का जरिया बनाया था, जिसे AAP सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले सिर्फ 22% खेतों तक नहरी पानी पहुंचता था, जो अब 80% से ज्यादा हो गया है।

केजरीवाल ने कहा कि 4 साल बाद भी लोग सरकार को प्यार करते हैं। पहले की सरकारों को तो गांव में जूते लेकर खड़े होते थे। उन्होंने BJP को ‘ED पार्टी’ और अकाली को ‘चिट्टा पार्टी’ बताते हुए कहा कि केंद्र से व्यापारियों को ED के नाम पर डराकर वसूली हो रही है।

सीएम मान ने कहा कि 67,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां मेरिट पर दी गईं और 90% घरों को फ्री बिजली मिल रही है।

बॉक्स-1: केजरीवाल के 5 बड़े बयान
ट्रेडर्स कमीशन: छोटे व्यापारी की आवाज सीधे CM तक
वसूली बंद: पिछली सरकारों में होती थी, हमने खत्म की
गैंगस्टर: सब विपक्ष की देन, हम खत्म कर रहे
ड्रग्स: 70% अब गुजरात से आ रहा, पहले पाकिस्तान से आता था
ED पार्टी: BJP व्यापारियों से ED के नाम पर 60 करोड़ वसूल चुकी

बॉक्स-2: मान सरकार के 4 साल : 4 बड़े काम
नहरी पानी 22% से बढ़कर 80% पार
90% घरों को जीरो बिजली बिल
67,000+ सरकारी नौकरी मेरिट पर
सड़क सुरक्षा फोर्स से 2700+ जान बची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button