उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

72 साल के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर ने 68 साल की पत्नी को मारी गोली, खुद भी दी जान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहा इलाके में शनिवार को पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने पहले पत्नी को गोली से मार डाला. फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. इस दोहरे हत्याकांड और सुसाइड की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

मृतकों की पहचान पूर्व कांग्रेस विधायक जगदीश यादव के पुत्र राकेश यादव और उनकी पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

कैंसर और कानूनी केस का था तनाव

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति देवी लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थीं, जिसके कारण पूरा परिवार गहरे मानसिक और भावनात्मक तनाव से गुजर रहा था. इसके साथ ही राकेश यादव भी किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर काफी परेशान चल रहे थे.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इस बीच घटना में एक नया मोड़ आ गया है. मृतक राकेश यादव के परिजनों ने कुछ स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कुछ लोग राकेश को लगातार प्रताड़ित और परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए इस एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है.

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी क्रोनोलॉजी साफ हो सकेगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खौफनाक कदम से स्तब्ध हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button