उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

प्रयागराज में दिनदहाड़े आईटीआई छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

संगम नगरी प्रयागराज के गंगानगर जोन के होलागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामूली विवाद में 18 वर्षीय हिमांशु की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया हैं. मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं. वहीं पुलिस मृतक युवक के दोस्तों से घटना के बारे में जानकारी जुटने में जुट गी है.

घटना प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी पुरवा नहर पुल के पास की हैं. पुलिस ने बताया कि कोचिंग में विवाद के चलते हिमांशु को गोली मारी गई. हिमांशु दिन अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था. थोड़ी देर बाद हिमांशु के दोस्तों ने परिवार वालों को सूचना दी कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी हैं.

बाइक टकराने के बाद हुआ था विवाद

दोपहर में करीब 12 बजे अवनीश का फोन घर आया कि हिमांशु को गोली मार दी गई है. उसने बताया कि टोड़ी का पुरवा गांव में हम लोगों की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी. दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे. बाइक टकराने के बाद वह हिमांशु से झगड़ा करने लगे. विवाद बढ़ा तो तीनों में से एक आरोपी ने तमंचे से हिमांशु के सीने में गोली मार दी. गोली सीने के आरपार हो गई.

आरोपियों ने युवक को मारी गोली

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल हिमांशु को आनन-फानन में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस हिमांशु के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. मृतक की मां की तहरीर पर होलागढ़ थाने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button