उत्तर प्रदेशराज्य

अलकायदा के 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा, 15 अगस्त पर लखनऊ को दहलाने की थी साजिश

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लखनऊ सहित कई शहरों में प्रेशर कूकर बम से बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचने वाले तीन आतंकियों को एटीएस/एनआइए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आतंकी घटना को अंजाम देने के प्रयास में पकड़े गए आतंकी मिन्हास, मुशीरुद्दीन और तौहीद को विशेष साक्ष्यों के आधार पर यह सजा सुनायी है।

एटीएस ने जुलाई 2021 में लखनऊ के काकोरी और मड़ियांव इलाके से अल कायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच ) से जुड़े दो आतंकियों मिन्हाज अहमद और मुशीरउद्दीन को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो प्रेशर कुकर बम बरामद हुए थे। उनका इरादा 15 अगस्त से पहले लखनऊ और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को दहलाने का था।

मुशीरउद्दीन ने ई-रिक्शा में बम प्लांट करने की योजना तैयार की थी। दोनों आतंकी कश्मीर में बैठे अपने हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। पूछताछ के बाद एटीएस ने इस मामले में बाद में तौहीद सहित अन्य संदिग्धों को भी कानपुर और संभल से हिरासत में लिया था।

एटीएस को इन आतंकियों के पास से विस्फोटक पदार्थ, भारी मात्रा में बारूद और कई शहरों के नक्शे बरामद किए थे। बाद में यह केस एनआइए को सौंप दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button