उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में STF का बड़ा एक्शन: परीक्षाओं में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सॉल्वर उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: UP STF ने सॉल्वर गैंग के 9 सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. सभी विकास नगर थाना क्षेत्र में आयोजित परीक्षा में शामिल थे. यह गैंग CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करता है.

इस गैंग का सरगना मनीष नामक व्यक्ति बताया जा रहा है. यह गैंग फर्जी तरीके से पर्संस विद डिसअबेलिटीज (PWD) सर्टिफिकेट के आधार पर परीक्षा में शामिल होता है. नियम विरुद्ध तरीके से पेपर हल करवाता है. गैंग के गिरफ्तार सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

STF पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मिश्रा, राजकिशोर, नीरज झा, राममिलन, सत्यम, आकाश अग्रवाल, सौरभ सोनी, अभिषेक यादव और दीपक कुमार शामिल हैं. इनके पास से 13 मोबाइल, 270475 रुपए. एक कार और 6 फर्जी PF प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं.

STF पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि STF को सूचना मिली कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जनपद झांसी और जालौन के साथ ही अन्य प्रांतीय समीपवर्ती जनपदों में एक गैंग सक्रिय है. यह गैंग बेरोजगार युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों को नौकरी का लालच देकर उनसे धन वसूली करता है.

उन्होंने बताया कि गैंग स्वस्थ प्रतियोगी अभियार्थियों को पर्संस विद डिसअबेलिटी (PWD) का प्रमाण पत्र दलालों और अन्य माध्यमों से बनवा लेते थे. प्रतियोगी परीक्षाओं में स्वतः पर्संस विद डिसअबेलिटी (PWD) घोषित कर फर्जी तरीके से बनवाए प्रमाण पत्र दिखाकर परीक्षा में बैठते थे.

परीक्षा में जिनसे पैसे लिए होते थे, उनके लिए पेशेवर अभ्यस्त लेखक (Scribe) का उपयोग कर सरकारी और सार्वजनिक विभागों एवं उपक्रमों में अवैध रुप से नौकरी दिलाकर पैसा कमा रहे थे.

सूचना मिली कि गिरोह द्वारा सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 4 विकास नगर, थाना विकास नगर, जनपद लखनऊ परीक्षा केंद्र पर फर्जी तरीके से अभ्यस्त लेखकों/स्क्राइबर के सहयोग से परीक्षा दी जा रही है.

इस सूचना पर STF टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर परीक्षा केंद्र से 08 व्यक्तियों को हिरासत में लिया. इन्हें थाना विकास नगर पूछताछ के लिए लाया गया. इनसे पूछताछ के आधार पर 01 व्यक्ति को जनपद गोरखपुर से पूछताछ के लिए लाया गया.

पूछताछ और अभिलेखीय साक्ष्य के आधार पर सभी 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई है. गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना विकास नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button