उत्तर प्रदेशराज्य

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई BJP कोर कमेटी की बैठक, CM योगी रहे गैरमैजूद

उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर हुई, जिसमें दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठकों की दौर का आज तीसरा दिन था. प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल, विभिन्न आयोग में रिक्तियों को भरने, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर मंथन के लिये लखनऊ में बैठकों का दौर शुक्रवार से शुरू हुआ, जब आरएसएस के सह सरकार्यवाह राजधानी में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पहले संगठन और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर संगठन और सरकार दोनों के साथ (कोर कमिटी) की बैठक की जिसमें कई विषयों पर चर्चा हुई.

शनिवार को भी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में नई टीम पर मंथन हुआ. रविवार शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर 6 बजे के करीब बैठक शुरू हुई जो लगभग दो घंटे चली. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि बैठक में प्रदेश के विकास योजनाओं और संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई है.

ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई बैठक

पंकज चौधरी ने लिखा कि आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे.

इस दौरान प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक और सकारात्मक मंथन हुआ. बैठक के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यहसपा को दफा करने की बैठक थी. 2027 फिर से जीतने की बैठक थी.

2027 के चुनाव पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में यह पहला अवसर था, जब किसी डिप्टी सीएम के आवास पर कोर कमेटी की बैठक हुई है. इससे पहले हमेशा सीएम योगी के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास अथवा भाजपा प्रदेश हेडक्वार्टर में ही कोर कमेटी की मीटिंग होती रही है.

बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर भी कभी कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई है. हालांकि साल 2022 के एसेंबली इलेक्शन से पहले एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के आला पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल सहित अन्य मंत्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर समन्वय बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर पर भोजन किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button