उत्तर प्रदेशराज्य

वृंदावन में खुला हाईटेक पर्यटन थाना, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

मथुरा। ब्रज तीर्थ क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृंदावन में हाईटेक पर्यटन थाना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नवनिर्मित पर्यटन थाने का उद्घाटन किया।

यह थाना आधुनिक तकनीक, स्मार्ट सर्विलांस और पर्यटक सहायता सुविधाओं से लैस है, जिससे तीर्थयात्रियों को त्वरित मदद मिल सकेगी।

यीडा की बैठक के बाद उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने शिलापट्टिका का अनावरण कर थाने का निरीक्षण किया। परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था भी की गई है, ताकि तैनात पुलिस को दूर से आने-जाने में समय न लगे और पर्यटकों को तुरंत सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने महिला हेल्प डेस्क और महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष प्रतीक्षा कक्ष को भी देखा तथा वहां मौजूद छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह कक्ष शिकायत लेकर आने वाली बहन-बेटियों के लिए बनाया गया है, जहां वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में अपनी बात रख सकें।

थाने में 24 घंटे सातों दिन सहायता केंद्र और बड़ा स्वागत कक्ष बनाया गया है, जहां पर्यटक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक सहायता ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button