उत्तर प्रदेशराज्य

सीमा हैदर बनीं छठी बार मां, सचिन के दूसरे बच्चे को दिया जन्म, ठीक 11 महीने बाद भारती को मिला छोटा भाई

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में हैं. मंगलवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. घर-घर मिठाइयां बांटी गईं. जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. इससे पहले 18 मार्च 2025 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था. करीब 11 महीने बाद अब बेटे का जन्म हुआ. अभी तक सीमा हैदर के पांच बच्चे थे. बेटे के जन्म के बाद अब छह बच्चे हो गए हैं. इनमें से चार बच्चे गुलाम हैदर के हैं, जबकि दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा सचिन मीणा के हैं.

पाकिस्तान से 4 बच्चों को साथ लाई थी

सीमा हैदर पहले से चार बच्चों की मां थी. जब वह पाकिस्तान से भारत आई थी तो अपने चार बच्चों को साथ में लाई थी. बाद में ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा के साथ रहने लगी. दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बड़ीं और मामला चर्चाओं में आ गया. कुछ वर्ष पहले नेपाल के रास्ते सीमा हैदर भारत आई थी, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा.

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक्टिव

सीमा हैदर के भारत आने के बाद जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी और कानूनी प्रक्रियाएं भी चली थीं. बाद में उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद से वह सचिन मीणा के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह दोनों काफी सक्रिय रहते हैं. दोनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हैं.

परिवार में खुशी का माहौल

बताया जाता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. हाल के वर्षों में वह नियमित रूप से पारिवारिक और दैनिक जीवन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. अभी हाल ही में दोनों ने अपना नया मकान भी बनाया था, जिसको लेकर वह लगातार चर्चाओं में बने रहे. फिलहाल परिवार ने नवजात के स्वास्थ्य को लेकर संतोष जताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और बच्चे दोनों साथ हैं और घर में जश्न का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button