उत्तर प्रदेशराज्य

होली से पहले राज्य कर्मियों को वेतन देने की तैयारी

लखनऊ। मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए राज्य कर्मियों का वेतन इसी माह के अंत में दे देने की तैयारी है। पैसे के अभाव में किसी कार्मिक की होली खराब न हो इसलिए सरकार जल्द ही इसके लिए आदेश जारी कर सकती है।

यह आदेश होने पर फरवरी का वेतन जिसका भुगतान नियमत: एक मार्च को किया जाना है, उसका भुगतान फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही कर दिया जाएगा। विधानमंडल बजट सत्र समाप्त होने पर सरकार की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किए जाने की संभावना है। 26 व 27 फरवरी को वेतन दे दिए जाने का आदेश हो जाने की संभावना है।

एक मार्च को रविवार पड़ने और इसके बाद होली पर्व को देखते हुए वेतन और पेंशन इसी माह के अंत में दिए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button