उत्तर प्रदेशराज्य

गो-संरक्षण को बढ़ावा देने पर आधारित ‘गोदान’ फिल्म प्रदेश में टैक्स फ्री, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो संरक्षण पर बनी फिल्म ‘गोदान’ को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सरकार का मानना है कि फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचेगा। टैक्स फ्री होने की वजह से फिल्म के टिकट के दामों में कमी आएगी। इससे ज्यादा लोग फिल्म देख सकेंगे।

गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म ‘गोदान’ के निर्माता-निर्देशक इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है। सरकार गोवंश के प्रति संवेदनशील है। बीते नौ साल में प्रदेश में साढ़े सात हजार से ज्यादा गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।

एक सप्ताह पहले सीएम योगी से मिले थे फिल्म के निर्माता-निर्देशक

एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म गोदान के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने मुलाकात की थी। इस अवसर पर फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता ने कहा था कि आज देश में गो-रक्षा के क्षेत्र में जो काम दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में गोशालाओं का विस्तार, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, तस्करी पर सख्ती और गो संरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाना, ये सभी काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स-फ्री किए जाने की मांग भी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button