राज्यहरियाणा

अचानक गांव पहुंचे CM नायब सैनी, किसानों से फसल और नुकसान पर की चर्चा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को हिसार जाते समय गांव भैणी महाराजपुर में अपना काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने किसानों से उनकी फसल की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी जो लगातार किसानों के कल्याण के लिए निर्णय ले रही है। किसानों के हितों में हमारी सरकार ने सभी फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदने का निर्णय लिया है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सैनी ने किसानों से फसल खराब होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुई फसलों की विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोला है, जिस पर किसान स्वयं अपनी खराब हुई फसल की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुश दिखे लोग

मुख्यमंत्री की सादगी और अपनेपन के कायल हुए लोग मुख्यमंत्री को अचानक से अपने बीच पाकर ग्रामीणों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था और मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। मुख्यमंत्री ने न केवल आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की बल्कि उनकी समस्याएं भी जानी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button