उत्तराखंडराज्य

स्टार्टअप के लिए चुने गए 10 युवा, सरकार देगी दो लाख की पुरस्कार राशि

नवाचार आइडिया पर प्रदेश के 10 युवाओं को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया गया। चयनित युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अब तक 219 स्टार्टअप प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। जबकि केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर राज्य के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के रूप में पंजीकृत हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में स्टार्टअप इको सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए उद्योग विभाग के सहयोग से जिलास्तर पर उच शिक्षण संस्थानों में बूट कैंप आयोजित कर युवाओं के नवाचार आइडिया को स्टार्टअप के लिए चयनित किया गया।

जल्द ही उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने से चयनित युवाओं को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। स्टार्टअप को कारोबार में वित्तीय मदद के लिए सरकार ने 200 करोड़ का वेंचर फंड भी बनाया है। इसके अलावा स्टार्टअप नीति में कई वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button