उत्तर प्रदेशराज्य

‘यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट में नंबर बढ़वाने हैं तो पैसे भेज दो…’, UPMSP ने किया अलर्ट, बताया- क्या करें

नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करके परिणाम की घोषणा की जाएगी। नतीजे जारी होने से पहले यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों और उनके माता पिता को साइबर ठगों से बचने के लिए आगाह किया गया है।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से की अपील

यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि “साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर उनके अंकों का विवरण देने और पैसे के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन दे सकते हैं, साथ ही यह निराधार दावा भी कर सकते हैं कि उनकी पहुंच मुख्य डेटाबेस तक है और इसके लिए वे परिषद् के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।” ऐसे में आप ऐसे किसी भी प्रकार के फोन पर विश्वास न करें। इनके झांसे में आने से धनहानि हो सकती है।

यूपी बोर्ड द्वारा साझा इस जानकारी का रखें ध्यान

  • 1. ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। परिषद् कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है।
  • 2. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • 3. ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद

बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। स्कूलों को 7 अप्रैल तक इंटरनल मार्क्स अपलोड करने और इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र जिनके प्रैक्टिकल छूट गए हैं उनको दोबारा 9 एवं 10 अप्रैल को परीक्षा देने का मौका दिया गया है। इस प्रक्रिया के बाद फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। नतीजे 19 से 26 अप्रैल 2026 के बीच में आने की संभावना है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही बोर्ड द्वारा साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button