राज्यपंजाब

15 अगस्त को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, आगामी स्वतंत्रता दिवस-2025 के शांतिपूर्ण समारोह को सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है और आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने के लिए एक विशेष पंदरवाड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार, सभी पुलिस आयुक्तों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने, गश्त बढ़ाने और रात्रिकालीन अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष डी.जी.पी. कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इन दो हफ्तों में, सी.पीज/एस.एस. पीज नियमित रूप से अलग-अलग अभियान चलाएंगे, जिनमें आतंकवाद/गैंगस्टर विरोधी अभियान, जेलों की जांच, महत्वपूर्ण स्थानों पर नाके लगाना, तलाशी अभियान आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी. पीज/एस.एस. पीज को संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विशेष डी.जी.पी. ने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के महत्वपूर्ण इलाकों में निगरानी और गश्त तेज करने के भी निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कमिश्नरों/एस.एस. पीज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाने और हर चेकपॉइंट पर वाहनों की ज्यादा से ज्यादा जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button