राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी के 47 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 27 जनवरी को घना कोहरा संभव

 लखनऊ। UP Weather यूपी में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तरी पाकिस्तान पर बने निम्नदाब क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान अच्छी खासी गिरावट आई है।

बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड की तराई वाले जिलों की करें तो यहां पर्याप्त नमी की उपलब्धता के दृष्टिगत कोहरे के घनत्व में बढ़ोतरी होगी। इसके कारण 27 जनवरी की सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

बात आज यानि 27 जनवरी के मौसम की करें तो यूपी के 47 जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में आज तेज हवाएं भी चलेंगीं!

प्रदेश में एक बार फिर करवट लेने जा रहा मौसम

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मौसम तंत्र के कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में गत शुक्रवार को हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा के आसार बन रहे हैं।

इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में झोंकेदार हवा चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

आज इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग का आज मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल,
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बदायूं और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button