उत्तर प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी का वीडियो वायरल, 45 हजार लेते पकड़ा गया बाबू, डिप्टी CM ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बस्ती में वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेने के मामले में नप गया है। बस्ती जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। रिटायर महिला कर्मचारी से एरियर भुगतान के बदले 45 हजार रुपये घूस लेने का आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया। इसके ब्रजेश पाठक ने तगड़ा ऐक्शन लिया। उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर आरोपी बाबू को निदेशक प्रशासन अलका वर्मा ने निलंबित कर दिया है।

बस्ती जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत एएनएम सुनीता कार्यरत थीं। रिटायरमेंट के बाद एएनएम सुनीता के देय के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। सुनीता का आरोप है कि एरियर भुगतान के एवज में वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव ने 45 हजार रुपये घूस मांगी थी। इसके बाद भाई के साथ मिलकर एएनएम सुनीता ने वरिष्ठ सहायक प्रदीप को रिश्वत देते हुए वीडियो बनवाया। इस वीडिया को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रदीप का घूस लेते हुए वीडियो का सोशल मीडिया खूब वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो चर्चा में आ गया।

आरोपी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी

यह वायरल वीडियो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पास पहुंचा। वायरल वीडियो देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऐक्शन में आ गए। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्रजेश पाठक के निर्देश पर आरोपी वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। इतना नहीं आरोपी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई। जांच अधिकारी चित्रकूट धाम बांदा मंडल के अपर निदेशक को बनाया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button