पंजाब

फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई: ग्रेनेड सप्लाई नेटवर्क का मुख्य आरोपी जोधा गिरफ्तार

[ad_1]

फिरोजपुर स्टेट स्पेशल सेल ने पंजाब में विस्फोट की साजिश रचने वाले ग्रेनेड सप्लाई नेटवर्क के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी जोधा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मार्च महीने में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने फिरोजपुर-फरीदकोट रोड पर स्कूटी सवार दो आरोपियों, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का, को दो ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ में मुख्य आरोपी जोधा का नाम सामने आया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक सरहद पार से आए ग्रेनेड जोधा तक पहुंचे थे और उसी ने इन्हें आगे दोनों आरोपियों को सप्लाई किया था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इन ग्रेनेडों का इस्तेमाल पंजाब के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोट कर प्रदेश की अमन-शांति को भंग करने के लिए किया जाना था।

स्टेट स्पेशल सेल ने आरोपी जोधा को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड हासिल कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से सीमा पार से होने वाली ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button