उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन समूहों का बैंक लिंकेज अभी नहीं हुआ है, उसके लिए ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक लिंकेज कराया जाए। इस संबंध में जिलों को भी उचित स्तर से दिशा निर्देश दिये जाएं।

मंगलवार को उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के साथ कार्य कर रही संस्थाओं के साथ बैठक अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संस्थाएं अपने संसाधनों व मैनपावर का पूरी क्षमता के साथ उपयोग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करें।

कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित करें। आजीविका मिशन मे सीआरपी की संख्या बढ़ाई जाए। बड़ी ग्राम सभाओं में एक से अधिक बीसी सखी बनाने पर भी विचार किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बीसी सखियों को जन सुविधा केंद्रों के संचालन, एलआइसी मे बीमा सखी के रूप में किया जा रहे हैं कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। जिन बैंकों से अनुबंध हुआ है उनके सीएसआर फंड से बीसी सखियों को उनके बैंकिग संबंधी कार्य के लिए लैपटाप व मोबाइल दिलाने का प्रयास किया जाए।

बैठक में गेट फाउंडेशन की आठ पार्टनर संस्थाओं व एचसीएल फाउंडेशन द्वारा महिला आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन भी दिया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button