
नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सीएम नायब सैनी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को नितिन नबीन नई गति देंगे। नितिन नबीन के पास प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव, इसका लाभ संगठन को मजबूती से मिलेगा।
उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम किया जाएगा। एक साधारण परिवार का युवा भी इस पार्टी में ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है, नितिन नबीन सबसे बड़ा उदाहरण हैं। विपक्षी दलों में परिवारवाद का चलन है।



